खजनी: उनवल पुलिस चौकी के समीप आफिस खोलकर जालसाजों ने 4 बेरोजगार युवकों को बनाया अपना शिकार, युवकों ने खजनी थाने में की शिकायत
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल पुलिस चौकी के समीप आफिस खोलकर जालसाजों ने 4 बेरोजगार युवकों को अपना शिकार बनाया। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लगभग 70 हजार रुपए हर युवक से लेने के बाद उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लेकर आफिस बंद करके फरार हो गए। उनके मोबाइल नंबर भी बंद आने लगे, आखिरकार परेशान होकर ठगी का शिकार हुए चारों युवकों ने खजनी थाने में तहरीर दिया है।