नबीनगर: सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने मदनपुर स्थित कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की
मदनपुर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष के साथ रविवार की दोपहर तीन बजे मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सभी अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष को उनके मोबाइल में कर्मयोगी भारत एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर उसके संबंध में जानकारी दी. इस दौरान कांडों निष्पादन करने का निर्देश दिया.