नबीनगर: सिंचाई कॉलोनी के पास पुलिस ने शराब के नशे में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलनी के पास से शराब के नशे में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति माली थाना क्षेत्र के सोनबरसा खैरा निवासी मिथिलेश कुमार और रमेश रजक है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त दोनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.