नबीनगर: रामबाग धुंदुआ गांव में धान की कुटाई के दौरान पंखे में बाल फसने से एक महिला घायल
नबीनगर प्रखंड के रामबाग धुंधुआ में धान की कुटाई करने के दौरान पंखे में बाल फंसने से एक महिला घायल हो गई. घटना मंगलवार की शाम 4:00 बजे की है. महिला की पहचान उसी गांव निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है. इलाज रेफरल अस्पताल नबीनगर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.