नबीनगर: कोल मंझौली स्थित घटनास्थल का निरीक्षण औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने किया
माली थाना क्षेत्र के कोल मझौली स्थित घटनास्थल का गुरुवार की दोपहर 1 बजे औरंगाबाद एसपी अम्बरीश राहुल ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केस के अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बता दे की कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. इसे लेकर ही एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.