नबीनगर: वरुणा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वरुणा गांव से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक उसी गांव निवासी अंकित कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.