कोतमा: रामनगर पुलिस ने तलाशी अभियान में 8 वारंटी पकड़े
Kotma, Anuppur | Oct 17, 2026 रामनगर पुलिस ने शनिवार को 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभियान चलाकर 7 स्थाई वारंटियों और एक गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में की गई। जिसमें रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक सहित टीम शामिल रहे। टीम की सराहनीय भूमिका पर एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।