कानपुर: युवती के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गुजैनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजैनी में एक युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी का झांसा देकर 1 साल तक संबंध बना जब युवती ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी मुकर गया।पीड़िता ने डीसीपी साउथ से मामले की शिकायत की। जिसके बाद गुजैनी पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता ने सोमवार 1:00 बजे बताया कि जब आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज पर उतर आता था।