कानपुर: आर्यनगर स्थित निजी अस्पताल में भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की बैठक, दी जानकारी
भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने निजी अस्पताल में भर्ती रहते हुए ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ता अस्पताल के वार्ड में मरीजों के बिस्तर पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया सरकार की नीतियों को किस तरह धरातल पर ले जाना है इसके लिए बैठक जरूरी थी।