कानपुर: रावतपुर के लापता युवक की मौत के 22 दिन बाद, पत्नी ने पति के कपड़ों से की शिनाख्त
22 दिन पूर्व एक युवक अपने घर से लापता हो गया था उसकी मौत भी हो गई पुलिस में शव का लावारिस पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया। सोमवार 3:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ने उसके कपड़ों से शिनाख्त की।पत्नी नीलम ने बताया कि संजय शराब का लती था मां की मृत्यु होने के बाद से वह घर से लापता हो गया था।