कानपुर: मुखबिर की सूचना पर चकेरी पुलिस ने लगाई चेकिंग, दो शातिर मोबाइल लुटेरों को पकड़ा
चकेरी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग लगाकर दो शातिर मोबाइल लुटेरे अमन सोनकर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5बजे बताया उपनिरीक्षक अंकित खटाना के नेतृत्व में दोनों शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है,यह दोनों लुटेरे लूटे हुई मोबाइल को बेचने के लिए निकले थे।इनके पास से पांच मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है।