लालगंज: लालगंज के दो अलग-अलग गांवों से बने भाजपा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, एससी से जयप्रकाश और ओबीसी से राजेश को दी गई जिम्मेदारी
लालगंज के रेही गांव निवासी जयप्रकाश भारती को भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष बनाया। वहीं रामपुर कामता प्रसाद गांव निवासी राजेश पटेल को पिछड़ा वर्ग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार दोपहर बाद 1:00 बजे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए स्वागत किया। पार्टी के इस फैसले के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई।