2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से स्थायी छूट की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला इकाई ने 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवीलाल मीणा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में सेवा, वरिष्ठता और पदोन्नति अधिकारों के संरक्षण की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि पुराने शिक्षकों पर बाद के नियम लागू करना उचित नहीं है। इस दौरान जिलेभर के शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Teachers
#TET
#Education
#TeacherRights
#RajasthanNews