मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए।यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई हो और उसे पर जुर्माना लगाया जाए।थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन हो रहा है।