उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास से मना NSS दिवस, ‘नशा मुक्ति’ और ‘स्वच्छ नर्मदा’ का दिया संदेश
नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां; विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सेवा, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव एवं पर्यावरणविद् श्री राजेश क्षत्री उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से सेवाभाव को जीवन में अपनाने तथा बुजुर्गों की सेवा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
पर्यावरणविद् राजेश क्षत्री ने विद्यार्थियों को NSS से जुड़ने के लाभ बताए, जबकि प्राचार्य कल्पना नामदेव ने सेवा और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए आयोजन में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान रंगोली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और NSS गीतों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। स्वयंसेवकों द्वारा तैयार की गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वहीं स्वच्छता ड्राइव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आरके हरदहा, विपिन लखेरा, कन्हैया बरमैया, शैलेश जायसवाल, देवेंद्र कछवाहा, शालिनी साहू, अनुमेहा सेठ, सुजाता शर्मा, मुकेश अहरवाल और संजय धनगर सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
#Foryou
#FYP
#Explore
#Reach
#BoostYourReel
#TrendingNow
#MandlaNews #NSSDay #NSS #NashaMukti #SwachhNarmada