*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई*
*अप्रैल 2026 से अब तक 493 प्रकरण दर्ज, 3261 लीटर शराब जब्त*
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल 2026 से अब तक विभाग द्वारा कुल 493 प्रकरण दर्ज कर 3261 लीटर शराब जब्त की गई है।
कार्रवाई के दौरान विदेशी मदिरा के 55 प्रकरणों में 212 लीटर, देशी मदिरा के 64 प्रकरणों में 220 लीटर तथा हाथभट्टी शराब के 374 प्रकरणों में 2829 लीटर शराब जब्त की गई है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
#sevasankalap #ExciseDepartment #IllegalLiquor #Dindori #EnforcementAction #LiquorSeizure #LawEnforcement #MPGovernment #DindoriNews #IllegalTrade #DistrictAdministration #collectordindori
#jansamparkdindori
11 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026