धान की खड़ी फसल पर दवा छिड़काव से नुकसान का आरोप, किसान ने कोतवाली में दी शिकायत
मड़ियारास गांव में फसल सूखने का दावा, जांच और कार्रवाई की मांग
डिंडौरी मड़ियारास गांव में धान की खड़ी फसल पर कथित रूप से सफरचट दवा का छिड़काव कर फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। किसान गणेश बनवासी ने डिंडौरी कोतवाली में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही सुखराम ठाकुर ने रात के समय उसके खेत में दवा का छिड़काव किया, जिसके बाद धान की फसल सूख गई। किसान का दावा है कि उसका परिवार करीब 150 वर्षों से शासकीय भूमि पर खेती करता आ रहा है। उसने करीब दो वर्ष पहले भी जेसीबी से खेत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत किए जाने की बात कही है।
अब फसल नुकसान के आरोप को लेकर किसान ने पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#Foryou
#FYP
#Explore
#Reach
#BoostYourReel
#TrendingNow
#DindoriNews #DhanKiFasal #FarmerNews #MPNews #HALCHAL24NEWS