#गुना - युवा शक्ति के JOSH से TB मुक्त बनेगा गुना, 114 ग्राम पंचायतें हुईं TB मुक्त
JOSH टीमों का शुभारंभ — बीनागंज प्रथम और आरोन दूसरे स्थान पर
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में TB मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में JOSH टीमों के गठन एवं अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़ एवं अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार की उपस्थिति रही।
जिले के लिए गौरव की बात है कि अभियान के अंतर्गत 114 ग्राम पंचायतें TB मुक्त हुई हैं। इनमें बीनागंज क्षेत्र ने सर्वाधिक TB मुक्त ग्राम पंचायतों के साथ प्रथम तथा आरोन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए अब युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे जिले को TB मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को और गति दी जाएगी।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि “TB मुक्त गुना केवल स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य नहीं, बल्कि पूरे समाज का संकल्प है। 114 ग्राम पंचायतों की उपलब्धि हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। अब युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और जनभागीदारी के बल पर पूरे गुना को TB मुक्त बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।” उन्होंने कहा कि युवाओं को अभियान से जोड़कर TB उन्मूलन को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को “We Will Do It” के संकल्प के साथ TB मुक्त गुना बनाने की शपथ दिलाई।
सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि JOSH टीमें जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सक्रिय होकर संभावित TB मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग एवं जांच के लिए प्रेरित करने, मरीजों को उपचार से जोड़ने तथा उपचार की निरंतरता बनाए रखने में सहयोग करेंगी। साथ ही युवाओं के माध्यम से समुदाय में TB के लक्षण, जांच और उपचार को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़ ने कहा कि TB मुक्त ग्राम पंचायतों की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। युवाओं की सहभागिता से इस अभियान को और मजबूती मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि JOSH टीमों के जुड़ने से TB मुक्त गुना अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
25 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026