*17 राज्यों में 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम, 21 शक्तिपीठ की साइकिल यात्रा कर लौटे शिव भक्त शिवा ओझा, आरोन में भव्य स्वागत*
आरोन। तहसील के रिजोदा गांव के रहने वाले बजरंग दल खंड अध्यक्ष शिवा ओझा ने 6 महीने में साइकिल से 17 राज्यों में 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम और 21 शक्तिपीठ की कठिन यात्रा पूरी कर लौटने पर नगर में जोरदार स्वागत किया गया।
शिवा ओझा ने बताया कि यात्रा के दौरान कई दिन भूखा रहना पड़ा, साइकिल खराब हुई, कई रातें पेड़ के नीचे गुजारनी पड़ी, लेकिन महाकाल और माता बिजासन के आशीर्वाद से संकल्प पूरा हुआ। यात्रा का उद्देश्य विश्व कल्याण और सनातन आस्था को मजबूत करना था।
आरोन पहुंचने पर सनकादिक आश्रम से स्वागत शुरू हुआ, मुख्य बाजार में ढोल-नगाड़े, डीजे और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। शिवा ओझा आरोन तहसील में इस तरह की यात्रा करने वाले एकमात्र युवक हैं।
इस दौरान हरनारायण ओझा, जनपद उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रामलला यादव, पप्पू यादव, सुनील शर्मा, सोनू लोधा, शक्ति शर्मा सहित रिजोदा मित्र मंडल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
*गुना दैनिक साधना न्यूज़ ब्यूरो चीफ किशन कश्यप 9098718522*
#Shiva0jha #CycleYatra #12Jyotirling #4D