#सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज राघोगढ़ में आयोजित किया गया कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज राघोगढ़ में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को सार्वजानिक व निजी क्षेत्र में रोजगार अवसर और कौशल की जानकारी देना है.
कार्यक्रम के दौरान श्री.बी.एस.मीना जिला रोज़गार अधिकारी, श्री आर. के.जैन पूर्व प्रबंधक उद्योग विभाग पूर्व निदेशक दूरदर्शन केंद्र श्री एस के सक्सेना द्वारा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं के जानकारी के साथ ही प्रेरित करने वाला सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।
श्री एस.के.सक्सेना ने अपने उदबोधन में छात्र छात्राओं को निम्न स्तर से उच्च स्तर तक कैसे पहुँचे पर बहुत रुचिपूर्ण व सारगर्भित रूप से प्रकाश डाला। वहीं श्री आर.के.जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि एमएसएमई योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते हो और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हो। यदि आपमें इच्छा शक्ति है तो नए आईडिया के साथ अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हो।
इसी क्रम में श्री बी. एस.मीना ने अपने उद्बोधन में कहा पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की कमी नहीं है। वह रेलवे, एसएससी के माध्यम से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होकर स्थाई रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही BHEL,NTPC,GAIL, सहित केंद्र सरकार के अंडरटेकिंग इंस्टीट्यूटस में स्थाई जॉब पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा भी कर्मचारी चयन मंडल अथवा अन्य माध्यम से जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती की जाती हैं, उसमें पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी छात्रों को रोजगार की बहुत संभावना है जैसे नगरपालिका, जिला पंचायत, वर्क डिपार्टमेंट में भी संविदा आधार पर जॉब दिया जाता है। आने वाला समय AI,EV, solar panel और ड्रोन के लिए स्किल मेनपावर की डिमांड रहने वाली है। उसी अनुरूप अपने आप को तैयार करें। उन्होंने छात्र छात्राओं को समय का उचित उपयोग करने तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उचित उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य श्री के.आर.डेहरिया तथा आमंत्रित अतिथियों के द्वारा सरस्वती पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रचार्य द्वारा आमंत्रित अतिथियों का पुष्प-गुच्छ देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संचालन अजय सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या,आमंत्रित सम्मानित अतिथि, समस्त स्टाफ़ तथा 200 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेन्द दीक्षित ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner