#गुना - बसों की जांच में 5 के चालान, एक बस जप्त
कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री विक्रम राठौड़ के मार्गदर्शन में जिले में संचालित बसों का परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों के परमिट, बीमा, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 15 बसों को चेक किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 बसों के चालान बनाए गए तथा उनसे 4,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही एक बस बिना परमिट एवं बिना बीमा के संचालित पाए जाने पर उसे जप्त कर लिया गया। उक्त बस पर लगभग 67,000 रुपये का अनुमानित जुर्माना प्रस्तावित है। कार्यवाही में परिवहन विभाग से सुशील भार्गव, श्री विवेक दुबे परिवहन, प्रधान आरक्षक श्री के.के द्विवेदी, परिवहन श्री आरक्षक हेमंत रघुवंशी, श्री ध्रुव कुमार मीणा एवं सैनिक श्री इस्तकार अहमद शामिल रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh