चाईबासा: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा ने सरकार पर एमएमडीआर एक्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए
चाईबासा: एमएमडीआर एक्ट को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को तीन बजे चाईबासा कैफेटेरिया में भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र सरकार और एमएमडीआर एक्ट को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है।