शिकोहाबाद: नगर पालिका शिकोहाबाद प्रशासन ने ठेका सफाई कर्मचारियों की मांगे मानी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई यूनियन ने दूसरे दिन भी जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों की हड़ताल से दो दिनों में सड़कें कूड़े से पट गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन शिकोहाबाद नगर पालिका प्रशासन व सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की दूसरे दौर की वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली गई। उसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।