शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज के मदनपुर के पास ईको कार में लगी आग, अधिवक्ता ने कूदकर बचाई अपनी जान
अधिवक्ता रतन सिंह यादव निवासी ग्राम भाड़री थाना शिकोहाबाद गुरूवार देर रात 11 बजे करीबन सिरसागंज के गुंजन रिसोर्ट से ईको कार से दावत खाकर अपने घर वापस आ रहे थे। जब ईको मदनपुर चौराहा से जहाँगीरपुर मार्ग पर पहुँची ही थी कि अचानक से गाड़ी से धुआँ उठाता देखकर उन्होंने ईको को बंद कर बाहर की ओर कूद गये। जैसे ही वह बाहर आए वैसे ही ईको में आग लग गई।