प्रेस विज्ञप्ति
बिक्रम होगा प्रदूषण मुक्त, यशवन क्रिकेट स्टेडियम में लगे 1100 पौधा, अब होगा और भी हरा-भरा।
बिक्रम:- 'मिशन ग्रीन विलेज' मुहिम के तहत हर गांव और खेल के मैदान को हरियाली से जोड़ने के संकल्प के साथ आज एक और बड़ा कदम उठाया गया। अमित कुमार एवं सुमित कुमार की अनुरोध पर वन विभाग के द्वारा यशवन क्रिकेट स्टेडियम परिसर में 1100 पौधों का भव्य वृक्षारोपण किया गया।
सुमित कुमार ने बताया कि यशवन क्रिकेट अकादमी शुभारंभ के दौरान शुभम जी से बातचीत में यह बात सामने आई थी कि इस खेल मैदान में वृक्ष होना चाहिए। उसी क्रम में की गई वादा को आज पूरा करते हुए इस खेल मैदान में वृक्षारोपण किया गया। खुले मैदान के आसपास पेड़ न होने के कारण गर्मी के दिनों में ब्रेक के समय खिलाड़ियों को तेज धूप और उमस से काफी परेशानी होती है। अब खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों को शुद्ध हवा और छांव मिले, इसी उद्देश्य से मैदान को हरा-भरा किया जा रहा है।
आज जब पौधारोपण शुरू हुआ, तो सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान और उत्साह था। इस स्टेडियम के संचालक शुभम कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और मैदान के चारों तरफ लगे इन सभी 1100 पौधों की देखभाल करने और इन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया । साथ ही ग्रीन विलेज मुहिम की सहराना की, वही वन बाद विभाग के उपस्थित सभी कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।
युवाओं का पर्यावरण के प्रति यह प्रेम और जागरूकता बिक्रम के साथ साथ पूरे बिहार को हरा भरा करेगा और प्रदूषण मुक्त होगा। ब्रदर्स ऑफ बिहार का अपील है - आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास हरियाली फैलाएं!
इस अवसर पर अमित कुमार, सुमित कुमार,अंजनी कुमार, लवकुश कुमार, रवि कुमार, प्रकाश कुमार, उत्तम कुमार विवेक कुमार , मोनू कुमार, अभिमन्यु कुमार एवं सभी खिलाड़ी और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
Dinapur Cum Khagaul, Patna | Nov 28, 2026