Public App Logo
Profile Picture

@usr277849213
127Followers
0Following
अरवल ज़िला के मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी डीह के रहने वाले दो युवकों अपनी कार से पटना जा रहे थे तभी अचानक

कार नाहर में जा गिरी, दोनों युवक की मौत.
गौतम कुशवाहा मौर्या 

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paliganj nis:value=paliganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=Accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalhighway nis:value=NationalHighway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh139 nis:value=NH139 nis:enabled=true nis:link/>
नाम- गोविंद कुमार
उम्र- 14
रंग सांवला
ग्राम+पोस्ट- अजवा, नौबतपुर पटना
यह अपने ननिहाल भखरी, धनरुआ पटना से विद्यालय जाने के क्रम में लापता है।
किन्हीं सज्जन को मिलने पर निम्न
ना. पर सूचना दे,
mob. No. - 8406821233, 9304018078
सूचना देने वाले को मैं आभारी रहूँगा
Video 2
संस्कार वैली व द ब्लू बेल्स स्कूल में ‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम आयोजित, डॉ. सत्यजीत ने बच्चों को दिखाया सफलता का मार्ग

पटना। संस्कार वैली स्कूल एवं द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘बियॉन्ड द होराइजन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूबन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपनी सोच की सीमाओं से आगे बढ़ने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि सफलता के लिए सीमित सोच से बाहर निकलना आवश्यक है। जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती के भीतर समाधान की संभावना छिपी होती है। यदि हम कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ समाधान तलाशते रहें, तो हमारे भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, असफलताओं से सबक लेने और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में हाल ही में संपन्न हुए स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में निर्वाचित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में द ब्लू बेल्स एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक लव कुश सिंह एवं वीरू सिंह ने डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह का आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और सफल व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर विद्यार्थियों के अनुभव को व्यापक बनाता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का विकास होता है तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा और पाठ्यक्रम से आगे का अनुभव देना तथा उनमें नई सोच, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना विकसित करना है।

‘बियॉन्ड द होराइजन’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई सोच और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक अनुभव रहा।
“Spina Bifida से मरीज परेशान, जानिए क्या है यह बीमारी”
नौबतपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया
नौबतपुर के मगध विजन के मलिक को बिहार बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया पटना के ताज सिटी सेंटर में
6 महीने के बच्चे को गैस से पेट दर्द | होम्योपैथिक दवा के बाद 20 मिनट में आराम (Case Experience)
नौबतपुर के पेटियां बाजार में खुल गया महिला रोग विशेषज्ञ का इलाज
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naubatpur nis:value=naubatpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explore nis:value=explore nis:enabled=true nis:link/>
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर निकल गए
नौबतपुर में हैवेल्स का नया शोरूम खुल गया है
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर निकल गए
नौबतपुर के पेटियां बाजार में खुल गया महिला रोग विशेषज्ञ का इलाज
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naubatpur nis:value=naubatpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explore nis:value=explore nis:enabled=true nis:link/>
6 महीने के बच्चे को गैस से पेट दर्द | होम्योपैथिक दवा के बाद 20 मिनट में आराम (Case Experience)
दुल्हिन बाजार में बदहाल पड़ी दस नम्बर नहर: धान रोपाई पर संकट, किसान बोले- उड़ाही नहीं हुई तो बर्बाद होगी फसल

पटना जिला के दुल्हिन बाजार प्रखंड की दस नम्बर नहर कभी धान की लहलहाती फसलों के लिए पहचान रखने वाली आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। उलार, ऐनखां, अलीपुर हरपुरा, मोकिमपुर होते हुए आलमपुर तक जाने वाली यह नहर वर्षों से उड़ाही के अभाव में मिट्टी, गाद और जंगली पौधों से पट चुकी है। नतीजा यह है कि नहरी क्षेत्र होने के बावजूद किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

जिन किसानों के पास बिजली और मोटर पंप की सुविधा है, वे किसी तरह महंगा खर्च उठाकर खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनकी पूरी खेती नहर के पानी पर निर्भर है। वे अब केवल बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मोकिमपुर के किसान रामनरेश, कृष्णा प्रसाद और दिनेश कुमार बताते हैं कि वर्षों से नहर में पानी नहीं आया। स्थानीय लोगों द्वारा नहर में कचरा फेंकने, गाद भर जाने और जंगली पौधों के फैलाव ने इसकी जलधारा पूरी तरह रोक दी है।

समस्या केवल उड़ाही तक सीमित नहीं है। नहर पर बनी कई पुरानी पुलियाओं का हिस्सा टूटकर मलबे के रूप में नहर में गिर गया है, जिससे पानी का प्रवाह और बाधित हो गया है। किसानों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण यह स्थिति विकराल हुई है। उनका कहना है कि नहर के मुख्य स्रोत ऐनखां और हरपुरा में पहले उड़ाही होनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय अंतिम छोर मोकिमपुर में खानापूर्ति कर दी गई, जिससे किसानों को कोई वास्तविक लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है।

हरपुरा निवासी राजेश राय कहते हैं कि समय पर नहर की सफाई नहीं होने से उपजाऊ खेत भी बंजर बनने लगे हैं। वहीं किसान सुभाष चंद्र बताते हैं कि महंगे दाम पर पानी खरीदकर धान की नर्सरी तो तैयार कर ली, लेकिन रोपाई के लिए आवश्यक पानी जुटाना अब असंभव होता जा रहा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई या नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो हजारों रुपये की लागत डूब जाएगी। ऊपर से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के खर्च ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

गुरुवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मायूस किसान टकटकी लगाए आसमान और सूखी नहर दोनों को निहारते रहे। किसानों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की व्यापक उड़ाही, अवैध अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अब भी व्यवस्था नहीं चेती, तो कभी "धान का कटोरा" कहलाने वाला यह इलाका खेती के गंभीर संकट का प्रतीक बन जाएगा।
नौबतपुर में हैवेल्स का नया शोरूम खुल गया है
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार !
100  ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 06 बाइक, 01 कार बरामद व 05 अभियुक्त गिरफ्तार....

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 100 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 6 मोटरसाइकिल और 1 बलेनो कार भी बरामद की गई। पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=haintaiyaarhum nis:value=HainTaiyaarHum nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar KhagariaPolic E
करंजा की बेटी श्रुति बाला बनीं असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
​नौबतपुर (बिहार): नौबतपुर प्रखंड के करंजा गांव की होनहार बेटी श्रुति बाला ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति बाला का चयन प्रतिष्ठित 'असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स' के पद पर हुआ है। इस ऐतिहासिक गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद अपने पैतृक गांव करंजा पहुंचने पर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका अत्यंत भावुक और भव्य स्वागत किया गया।
​गांव आगमन पर श्रुति बाला ने सबसे पहले बड़े-बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस खुशी के मौके पर करंजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार और सरपंच कुमारी संजू सिन्हा ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया।
​समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों—जिनमें चंदन कुमार, नित्य, संतलाल यादव, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, पवन कुमार, शंकर कुमार, सरवन कुमार, शिव प्रसाद और चंदेश्वर साव शामिल थे—ने श्रुति बाला के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे पूरे प्रखंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
​संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल
मूल रूप से बिहार की रहने वाली श्रुति बाला के पिता दिल किशोर प्रसाद और सेवानिवृत्त शिक्षिका मां किरण बाला अपनी बेटी की इस कामयाबी पर बेहद गौरवान्वित हैं। श्रुति ने अपनी शिक्षा का एक बड़ा हिस्सा झारखंड में रहकर पूरा किया। कठिन परिश्रम, अटूट संकल्प और सही दिशा में किए गए प्रयासों के दम पर उन्होंने लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री Nitish Kumar जी से शिष्टाचार भेंट की तथा विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री Rajiv Ranjan Singh  Lalan Singh जी भी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nitishkumar nis:value=NitishKumar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jdu nis:value=JDU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janatadalunited nis:value=JanataDalUnited nis:enabled=true nis:link/>
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत
काठमांडू/रोल्पा (नेपाल): नेपाल के रोल्पा जिले के करणाली में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस एक मेले में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कठिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर क्षत-विक्षत हालत में शवों को बाहर निकाला तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या सड़क की कठिन परिस्थितियों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।<nis:link nis:type=tag nis:id=ak nis:value=Ak nis:enabled=true nis:link/>
पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदेव चौक स्थित गुप्ता किराना स्टोर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला और दरवाजा तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जगदेव चौक निवासी दुकानदार महेंद्र प्रसाद गुप्ता शनिवार देर शाम अपनी किराना दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला और दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था तथा गल्ले में रखी नकदी और कई कीमती सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पीड़ित दुकानदार महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चोरी की इस घटना में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोर दुकान से नगदी के अलावा कई जरूरी और महंगे सामान भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशेड़ियों के किसी गिरोह से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण चोरों की पहचान करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। इसके बावजूद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक एवं नशाखोर तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
🎤 डॉ. दिव्य ज्योति का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर क्या बोले?
आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड में जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी भी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nitishkumar nis:value=NitishKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jdu nis:value=JDU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janatadalunited nis:value=JanataDalUnited nis:enabled=true nis:link/>
नौबतपुर लॉक के किसान धरना प्रदर्शन क्यों बैठ गए देखिए इस वीडियो में
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explore nis:value=explore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/>
🚨 सेटेलाइट टाउनशिप के विरोध में नौबतपुर के किसान एकजुट! कुछ दिन के अंदर अगर सरकार नहीं सुनती है तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा