【#दाउदनगर】
दाउदनगर उपकारा में अहले सुबह डेढ़ घंटे तक चली औचक छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान.
दाउदनगर उपकारा में शुक्रवार की अहले सुबह अनुमंडल प्रशासन की टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब एक से डेढ़ घंटे तक जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई.हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएलआर प्रणव कुमार एवं एसडीपीओ चंद्रभूषण के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और भारी संख्या में पुलिस बल ने छापेमारी की. अभियान के दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से जांच की गई.
मौके पर जेल अधीक्षक अमित कुमार राय, बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम, सीओ सतीश कुमार सिंह, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, हसपुरा थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे.
छापेमारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ चंद्रभूषण ने बताया कि उपकारा के सभी वार्डों की तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।।