खानपुर: खानपुर कस्बे के बारां रोड स्थित हाई स्कूल के सामने संदिग्ध हालत में शव मिलने से फैली सनसनी
खानपुर कस्बे के बारां रोड स्थित हाई स्कूल के सामने आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव हाई स्कूल के मुख्य द्वार के सामने झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला । प्रथम दृष्टया आज मृतक के श्रमिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये ।