देहरादून के योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी 'योग रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित।
देहरादून,लुधियाना:- शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर दून योगपीठ, देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को योग के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित 'योग रत्न सम्मान 2026' से नवाजा गया है।लुधियाना के विख्यात 'एवरेस्ट योग संस्थान' द्वारा क्ले वर्ल्ड स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में महान विभूतियों—महायोगी जीतानंद जी महाराज, योग ऋषि आशुतोष जी महाराज, आचार्य ढाका और एवरेस्ट योग संस्थान के निदेशक आचार्य संजीव त्यागी जी ने संयुक्त रूप से डॉ. जोशी को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर इस शीर्ष सम्मान से विभूषित किया। डॉ. जोशी को यह सम्मान मिलने पर योग जगत और दून योगपीठ से जुड़े अनुयायियों में हर्ष की लहर है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #panjaab #Ludhiyana