⛈️उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: तत्परता से काम पर जुटी फायर सर्विस उत्तराखंड
प्रदेश भर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण अलग अलग जगहों में मुख्य मार्गों, बस्तियों और संवेदनशील इलाकों में विशालकाय पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई। इन घटनाओं से यातायात बाधित होने और आम जनजीवन के प्रभावित होने की खबर मिलते ही फायर सर्विस उत्तराखंड ने बिना कोई समय गंवाए त्वरित एक्शन लिया।
➡️ कंट्रोल रूम और स्थानीय सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए फायर ब्रिगेड की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया।
➡️ आधुनिक उपकरणों के साथ अधिकारियों और जवानों ने दिन-रात एक कर सड़कों पर गिरे भारी पेड़ों को काटकर हटाया और यातायात को सुचारू बनाया।
➡️ प्राकृतिक आपदा और विषम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आम नागरिकों, वाहनों और संपत्ति को भारी नुकसान से बचाया।
🚒उत्तराखंड फायर सर्विस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्