उत्तराखंड उधम सिंह नगर ,बाजपुर में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी के साथ सरेआम मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना उपजिलाधिकारी (SDM) ऋचा सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।
आरोप है कि भाजपा नेता राजेश कुमार ने न केवल अधिकारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके चेहरे पर कालिख भी पोत दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और अब सभी की नजरें इस मामले में होने वाली प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Udhamsinghnagar