आम जनमानस की राहत, यही हमारा कर्तव्य। 🚒
मंडल–चोपता मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से बाधित हुए सड़क मार्ग पर फायर यूनिट गोपेश्वर ने मूसलाधार बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क किनारे हटाया और मार्ग को श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए सुचारु कराया। पेड़ गिरने से दोनों ओर करीब 400 यात्री/श्रद्धालु एवं वाहन फंसे हुए थे। त्वरित रिस्पांस और तत्पर रेस्क्यू कार्य के लिए यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने फायर यूनिट गोपेश्वर, चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
WORK IS WORSHIP | सेवा, सुरक्षा और समर्पण 🚒🙏
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#uttarakhand
#safetyfirst
Dehradun, Dehradun | Sep 6, 2026