दो दिनों की बर्फबारी के बाद खिली धूप!! सुहावने मौसम के बीच बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु!!
बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारनाथ की चोटियां बनी आकर्षण का केंद्र, अब तक 18.70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन!!
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। आसमान से बादल छंटने के साथ ही धाम में सुहावनी धूप खिल उठी। बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारनाथ की पर्वत श्रृंखलाएं और आसपास का मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मौसम साफ होने के बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुचारु हो गई है।
शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।