पौड़ी में धामी की मौजूदगी से गरजी भाजपा, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और मौजूदगी में पौड़ी की सड़कों पर भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई। ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जोश, उत्साह और नारों के बीच भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विपक्ष पर भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
पदयात्रा के जरिए भाजपा ने विपक्ष को घेरने के साथ ही अपना राजनीतिक संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
\#PauriGarhwal #BJP #CM Dhami #UttarakhandPolitics #LoktantraBachao