औरंगाबाद के इब्राहिमपुर में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी
औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पति वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर कब रुकेगा दहेज के नाम पर बेटियों की मौत का सिलसिला?