सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इसके कब्जे से पुलिस ने, एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, पुलिस ने अभियुक्त संगम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।