धार:-पुलिस ने ड्रोन तकनीक की मदद से गांजे की 25 करोड की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
जंगलों, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और खेतों में छिपाकर की जा रही खेती पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले 48 घंटे से जारी सर्च अभियान में अब तक करीब 67 क्विंटल यानी 6,700 किलोग्राम गांजे की अवैध खेती का पता लगाया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है।