उज्जैन में होटल के चैंबर में दम घुटने से चार लोगों की मौत, बचाने उतरे दो अन्य की भी बिगड़ी तबीयत
उज्जैन में देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में चैंबर की सफाई करने उतरे चार लोग अंदर ही फंस गए। उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी चैंबर में उतरे, लेकिन उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Huzur, Bhopal | Nov 1, 2026