खरगोन : कपास के खेत में गांजे की खेती, दस लाख रुपए के 88 पौधे जब्त। बलकवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम पोखर में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 88 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 102 किलो 250 ग्राम और अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।