हरिद्वार: कटहरा बाजार व्यापार मंडल ने शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया
कटहरा बाजार व्यापार मंडल की और से शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश विरमानी ने शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक व उनकी कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। मृदुल कौशिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, व्यापारियों के हित में उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।