हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने हिल बाईपास से एक्टिवा चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने 2 दिन पूर्व आवास विकास कॉलोनी से चोरी हुई एक्टिवा को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिल बाईपास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर 3:30 बजे करीब विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि आरोपी आशीष मूलतः टिहरी जनपद का रहने वाला है।