हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने रेडी पटरी और छोटे दुकानदारों का किया सत्यापन, 5 दुकानदारों पर लगाया ₹50 हजार का जुर्माना
बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने रेडी पटरी और छोटे दुकानदारों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान उन क्षेत्रों को चुना गया जहां पर रेडी पटरी और खोमचे लगाने वाले दुकानदार रहते थे। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घर-घर जाकर रह रहे लोगों के सत्यापन किए। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों पर ₹50 हजार की जुर्माने की कार्रवाई करी। रविवार शाम 4 बजे ये जानकारी दी गई।