जहानाबाद: कड़ौना थाना पुलिस ने मारपीट मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे दो बुजुर्गों को कोर्ट के आदेश के बाद किया गिरफ्तार
कड़ौना थाना की पुलिस ने पुराने मामले में फरार चल रहे दो बुजुर्गों को कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुराने मारपीट के मामले में दोनों बुजुर्ग फरार चल रहे थे और इनके बेल की अवधि खत्म हो चुकी थी। कोर्ट से आदेश हुआ की गिरफ्तारी की जाए।