जहानाबाद: छप्पना नहर के पास सड़क के किनारे लोहे के खंभे से टकराया बाइक सवार युवक, हुई मौत
जहानाबाद के छप्पना नहर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाजार कर अपने घर आ रहा था तभी रोड किनारे स्थित लोहे के पोल में बाइक समेत हुए टक्कर के बाद यह हालत हुई।