जहानाबाद: लोकसभा आम निर्वाचन को के कर सोमवार को कुल 11 अभ्यार्थियों ने किया अपना नामांकन दर्ज ।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 38 -जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिला किया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को 11 अभ्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किया। गौरतलब हो की नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी एवं नामांकन दाखिल कर चुके अभ्यर्थियों द्वारा अभ्यर्थिता वापसी हेतु 17 मई की तिथि निर्धारित की गई है।