जहानाबाद: एरकी के समीप ट्रेन से गिर कर सब्जी विक्रेता की हुई मौत मामले में शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम, परिजनों को सौंपा गया शव ।
सोमवार को जहानाबाद के एरकी के समीप ट्रेन से गिरकर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को रेल पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों के बीच में कोहराम मचा है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।