पुष्पराजगढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में फीफा के अंतर्गत फुटबॉल वितरण कार्यक्रम संपन्न
गुरुवार 4 बजे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में फीफा की पहल के अंतर्गत फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जहां जिले के कुल 26 विद्यालयों के लगभग 110 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वसीम अहमद भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।