पुष्पराजगढ़: अमरकंटक नर्मदा कुंड में स्थापित की गई जयपुर से लाई गई मां नर्मदा की प्रतिमा
बुधवार 1:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा कुंड में मां नर्मदा की जयपुर से लाई गई नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई इस दौरान अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली सपत्नीक इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे इसके साथ ही कल्याण सेवा आश्रम के सौजन्य से स्थापित इस प्रतिमा की पूजा अर्चना विधि विधान से संपन्न हुई।