पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र में मूक बधिर 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार 3:00 बजे मूक बधिर 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया कि उसके घर के पड़ोस में रिश्तेदारी में एक युवक आया हुआ था जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किसी तरह किशोरी ने घटना की जानकारी समझाते हुए दी तब जाकर के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।