पुष्पराजगढ़: श्यामलाल सेन बने अमरकंटक में विधायक प्रतिनिधि
कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन को पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने अमरकंटक में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गुरुवार 5 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती सिंह तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते को नियुक्ति पत्र सौंपकर जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष पार्वती सिंह ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते, सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे